क्या बादाम को खाली पेट लेना अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 12:07

रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। बादाम कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। भीगे हुए बादाम का सेवन करने से दिमाग को तेज बनाने में मदद मिलती है।


खाली पेट बादाम खाने के फायदे

1- पाचन (Digestion) क्रिया को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए सुबह खाली पेट बादाम का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बादाम में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के साथ-साथ पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है।

2- सुबह खाली पेट बादाम का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि बादाम में फाइबर, लो कार्बोहाइड्रेट और अनसैचुरेटेड फैट्स मौजूद होता है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

3- जिन लोगों को शरीर में एनर्जी (Energy) की कमी महसूस होती है, उनको सुबह खाली पेट बादाम का सेवन करना चाहिए, क्योंकि बादाम को ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

4- सुबह खाली पेट बादाम का सेवन त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बादाम में विटामिन ई मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से स्किन संबंधी कई समस्याएं (Skin problems) दूर होती है, साथ ही स्किन भी हेल्दी रहती है।

5- उम्र बढ़ने के साथ-साथ व्यक्ति की याददाश्त (Memory) कमजोर होने लगती है, लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट बादाम का सेवन करते हैं, तो यह याददाश्त को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

6- सुबह खाली पेट बादाम का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने के साथ ही साथ हार्ट संबंधी बीमारियों के जोखिम को भी कम करने में मददगार साबित है। साथ ही इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है।

7- सुबह खाली पेट बादाम का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है। जिससे आप संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info